फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foreign tourists will see the heritage of Jhansi

झांसी की धरोहर को भी देखेंगे विदेशी पर्यटक

Wed, 02 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Foreign tourists will see the heritage of Jhansi
tourists news - फोटो : demo
खजुराहो व ओरछा की तरह झांसी के ऐतिहासिक स्थलों को विदेशी पर्यटक देखें इसके लिए टूर कंपनी सीताकोनी अपने टूर टाइम टेबल में लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

टूर ऑपरेटर झांसी व आसपास के दर्शनीय स्थलों को एक दिन के कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए जुटे हुए हैं, ताकि संबंधित कंपनियां विदेशी सैलानियों का ओरछा व खजुराहो की तरह झांसी में भी एक दिन का कार्यक्रम तय करें। विगत 5, 6 व 7 सितंबर को गुड़गांव में सीताकोनी कंपनी ने टूर ऑपरेटरों के एक सेमिनार का आयोजन किया था, जिसमें टूर ऑपरेटरों ने झांसी व आसपास के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए एक दिन का कार्यक्रम और बढ़ाने का सुझाव दिया था, जिसे कंपनी ने गंभीरता से लिया। इसमें झांसी का किला, राजकीय संग्रहालय, ललितपुर का देवगढ़, बरुआसागर झील, बरुआसागर की सब्जी मंडी, गढ़कुंडार व जराय का मठ दिखाने की प्लानिंग है।


‘झांसी व ललितपुर में कई ऐतिहासिक धरोहर हैं, जो विदेशी पर्यटकों को रोमांचित कर सकती हैं। टूर कार्यक्रम में झांसी का नाम न होने के कारण पर्यटक झांसी रानी की ख्याति के बारे में जानने से वंचित रह जाते हैं। झांसी में भी एक दिन का टूर कार्यक्रम हो, इसके लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं।’
विज्ञापन

संजीव दुबे, टूर ऑपरेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed