फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Foreign language can never take the form of mother tongue

विदेशी भाषा कभी मातृभाषा का रूप नहीं ले सकती

Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Foreign language can never take the form of mother tongue
झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को राजभाषा पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष पुनीत बिसारिया ने कहा कि देश की राष्ट्रीय भाषा हिंदी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा कभी मातृभाषा का रूप नहीं ले सकती है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में इसी वर्ष जनवरी में रूस और जर्मनी देश के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। आज वह विद्यार्थी पूरी तरह हिंदी बोलने और समझने लगे हैं। अध्यक्षता करते हुए कुलपति डा. अरविंद कुमार ने कहा कि हिंदी एक ऐसी सरल भाषा है जिसमें कई भाषाओं का समावेश है। वैज्ञानिकों शिक्षकों से आह्वान किया कि आप लोग कृषि में नवीनतम शोध को भी हिंदी में ही वर्णित करें। निदेशक शिक्षा डा. अनिल कुमार ने बताया कि दक्षिण कोरिया में हिंदी का सर्वाधिक विकास हुआ है। अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डा. एके पांडेय ने कहा कि हिंदी ऐसी भाषा है कि जो स्पर्श ही नहीं करती वह हृदय में प्रवेश कर जाती है। इस अवसर पर राजभाषा समिति के डा. वीजी लक्ष्मी, पुस्तकालयाध्यक्ष डा. एसके कुशवाह समेत विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, संकाय सदस्य, वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मीनाक्षी आर्य तथा आभार राजभाषा अधिकारी डा. अलका जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed