{"_id":"65fb3b60a1fc311a030c3864","slug":"foreign-companies-will-also-do-business-in-bida23-have-signed-agreements-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-284359-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीडा में विदेशी कंपनियां भी करेंगी कारोबार...23 कर चुकी हैं करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीडा में विदेशी कंपनियां भी करेंगी कारोबार...23 कर चुकी हैं करार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में बनने जा रहे औद्योगिक शहर बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में 23 विदेशी कंपनियां भी अपने कारोबार स्थापित करेंगी। इसके लिए यह कंपनियां सरकार के साथ करार कर चुकी हैं और ये कंपनियां यहां एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगी। जगह मिलते ही इन कंपनियों की ओर से अपनी इकाइयों की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा।
औद्योगिक रूप से पिछड़ा झांसी पिछले एक साल के दरम्यान निवेशकों की पसंदीदा जगह बनकर उभरा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस अवधि में झांसी को निवेश के 338 प्रस्ताव हासिल हो चुके हैं और इनमें से 322 निवेशक एमओयू कर सरकार से करार भी कर चुके हैं। यह निवेशक यहां दो लाख इक्कीस हजार एक सौ साठ करोड़ का निवेश करने जा रहे हैं। इनमें से 23 विदेशी कंपनियां भी हैं, जिन्होंने झांसी में अपना कारोबार शुरू करने में रुचि दिखाई है। यह विदेशी निवेशक यहां एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। यह सभी 23 विदेशी निवेशक उद्योग विभाग से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। साथ ही इन कंपनियों के प्रतिनिधि भी यहां आकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा ले चुके हैं। इन कंपनियों ने बीडा में अपनी इकाइयां स्थापित करने में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि सभी कंपनियों को उनकी इकाइयों की स्थापना के लिए जरूरत के मुताबिक भूमि आवंटित की जाएगी। इस दिशा में तेजी से तैयारियां जारी हैं।
0000000
विदेशियों ने इन कारोबारों में दिखाई रुचि
विदेशी कंपनियों में से दो ने डिफेंस कॉरिडोर के लिए करार किया है। इनमें से एक कंपनी यहां हल्के हथियार बनाएगी, जबकि दूसरी कंपनी ड्रोन, रडार व मोबाइल रडार का निर्माण करेगी। इसके अलावा अन्य विदेशी कंपनियों ने यहां टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटो पार्ट्स, कागज उद्योग, कंप्यूटर स्क्रीन व अन्य पार्ट्स, सोलर पावर प्लांट, कम्यूनिकेशन व्यवसाय स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
0000000
अब नौ गांवों तक पहुंचा बीडा
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन के बैनामों की शुरुआत ग्राम सारमऊ से आठ फरवरी को हुई थी। लेकिन, अब बीडा का दायरा नौ गांवों तक फैल चुका है। सारमऊ, अंबावाय, ढिकौली, रमपुरा, किल्चवारा खुर्द व गुढ़ा की जमीनें भी ली जाने लगी हैं। जबकि, बुधवार को राजापुर की जमीनों के दस बैनामे हुए। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि एक-दो दिन में बैदोरा और गेवरा की जमीनों के बैनामे भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए शासन की हरी झंडी मिल गई है। स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां पूरी हैं।