फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   foregin lady lock herself in toilet

विदेशी महिला ने खुद को शौचालय में किया बंद

Tue, 24 May 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
foregin lady lock herself in toilet
foregin lady, jhansi hindi news - फोटो : foregin lady, jhansi hindi news
झांसी। वेटिंग टिकट पर कार्रवाई के डर से एक विदेशी महिला ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। हालांकि, बाद में महिला के बाहर निकलने पर उसे कंफर्म बर्थ उपलब्ध करा दी गई।  
विज्ञापन


इंदौर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 12919 डाउन मालवा एक्सप्रेस के एस 11 कोच में एक विदेशी महिला यात्री उज्जैन से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान किसी ने उससे कह दिया कि वेटिंग के टिकट पर यात्रा करना अवैध है।
विज्ञापन


इस पर वह डर गई और खुद को शौचालय में बंद कर लिया। काफी देर तक वह जब बाहर नहीं निकली तो कोच के यात्रियों ने किसी अप्रिय घटना के अंदेशे पर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, पर महिला ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी झांसी कंट्रोल रूम को दी गई। हालांकि, ट्रेन के झांसी में आने से पूर्व ही महिला शौचालय से बाहर निकल आई और उन्होंने अपने डर के कारण से सबको अवगत कराया। इस संबंध में मौजूद टीटीई ने महिला को बताया कि वेटिंग के टिकट पर यात्रा करना बेटिकट नहीं माना जाता है।


बाद में टीटीई ने एस 12 कोच में खाली 43 नंबर बर्थ एलॉट कर दी। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। समस्या का समाधान होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed