फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the sake of CM, the road will be closed for four hours today

Jhansi News: सीएम के वास्ते, आज चार घंटे बंद रहेंगे रास्ते

Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
For the sake of CM, the road will be closed for four hours today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आज घर से निकलने से पहले आप रूट डायवर्जन को देख लें... क्योंकि मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मंगलवार को महानगर के कई रास्तों पर चार घंटे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे क प्रतिबंधित रास्तों से किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, चित्रा चौराहा की ओर से वाहन इलाइट चौराहे तक नहीं आ सकेंगे। बीकेडी, जीवनशाह तिराहा से वाहन नहीं गुजर सकेंगे।
सीओ ट्रैफिक राजेश राय के मुताबिक मंगलवार को महानगर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विशेष रूप से दी गई छूट भी दोपहर बारह बजे से 4:30 बजे तक निरस्त रहेगी। इन सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सीओ ट्रैफिक के मुताबिक मुख्यमंत्री के जाने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
ये रूट डायवर्जन प्लान-एक नजर में
- चित्रा चौराहा से इलाइट चौराहा की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करके रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक चौराहा से आगे भेजा जाएगा।
- गोविंद चौराहा से आने वाले रास्ते को मिनर्वा चौराहा, खंडेराव गेट, बीकेडी चौराहा से चित्रा चौराहा से होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- मेडिकल बाईपास के ट्रैफिक को एवट तिराहा से बाटा चौराहा होते हुए झांसी होटल के रास्ते भेजा जाएगा
- बिहारी तिराहा के ट्रैफिक को चित्रा चौराहा से रेलवे स्टेशन, इलाहाबाद बैंक, झांसी होटल, बाटा चौराहा के रास्ते आगे भेजा जाएगा।


सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कुल करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, उरई से पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस फोर्स के साथ पांच एडिशनल एसपी, 12 सीओ रैंक के अफसरों और चार कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। सोमवार को डीआईजी जोगेंद्र कुमार की अगुआई में अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। शाम को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसमें पुलिस अफसरों ने हिस्सा लिया। शाम को पुलिस लाइन में डीआईजी की अध्यक्षता में ब्रीफिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed