{"_id":"61dc8ab50f15bb15af46e991","slug":"for-the-first-time-three-girl-students-will-get-gold-medal-106-will-get-phd-jhansi-news-jhs2128651130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक साथ तीन छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक, 106 को पीएचडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार एक साथ तीन छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक, 106 को पीएचडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मंगलवार सुबह दस बजे से शुरू होगा। समारोह में पहली बार एक साथ तीन छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेगा। जबकि, 106 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करेंगी।
समारोह में 39 कुलाधिपति पदक दिए जाएंगे। 30 छात्राएं और नौ छात्रों को ये पदक मिलेंगे। तीन स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक मिलेंगे। 61 अन्य विन्यासीकृत पदक बंटेंगे, जिसमें सात छात्रों और 53 छात्राओं को मिलेंगे। बीयू कैंपस और कॉलेजों में वर्ष 2021 में पास हुए 59145 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक की डिग्रियां दी जाएंगी। बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि समारोह का प्रसारण बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर यूट्यूब चैनल लिंक 26th Annual Convocation live पर किया जाएगा। मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार सारस्वत होंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। मौजूदा समय में बीयू को नैक द्वारा बी प्लस-प्लस श्रेणी दी गई है। 2022 में बीयू ए, ए प्लस श्रेणी के लिए संकल्पबद्ध है। बीयू में एक मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट लगना है, जिससे बिजली बिल में 50 फीसदी की कटौती हो जाएगी। इस साल वृहद रोजगार मेला लगना है। कई उपयोग पाठ्यक्रमों के डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाने हैं।