फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For the first time after independence, water will reach 11 villages from tap

आजादी के बाद पहली बार 11 गांवों में पहुंचेगा नल से जल

Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
For the first time after independence, water will reach 11 villages from tap
झांसी। तीन साल की लंबी कवायद के बाद हर घर जल योजना अब साकार होने जा रही है। इसकी शुरुआत अगले माह 11 गांवों से होगी। इन गांवों के घरों में नल के जरिये जल पहुंचाया जाएगा। देश की आजादी के बाद पहला ऐसा मौका होगा, जब ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में नल से पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में पानी की उपलब्धता बड़ी समस्या है। खासतौर पर गर्मी की शुरुआत के साथ ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगता है। कुएं व हैंडपंप साथ छोड़ जाते हैं। ग्रामीणों को कई-कई किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 2019 में झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस हजार करोड़ रुपये की हर घर जल योजना की घोषणा की थी। इसके एक साल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इसकी नींव रखी थी। योजना के तहत झांसी जनपद में 1465.76 करोड़ रुपये की लागत से दस परियोजनाएं तैयार की जानी हैं। इन सभी परियोजनाओं का काम साल के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। लेकिन, इनमें से दो परियोजना गुलारा व बुढ़पुरा का अगले महीने ट्रायल होगा। इन दोनों परियोजनाओं के तहत 11 गांवों के 5,531 घरों में नलों से पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए घर-घर कनेक्शन देने का काम जारी है।
विज्ञापन

इन गांवों में पहुंचेगा नल से जल
झांसी। अगले माह अगस्त में गुलारा परियोजना से जुड़े ग्राम औपारा, धवानी व घुसगुवां में नलों से पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना के लिए पानी पारीछा बांध से लिया जाएगा। इसके अलावा बुढ़पुरा परियोजना से जुड़े खारी, बैपुर, गुआअली, घिसौली, मनकुवां, बबीना रूरल, बुरपुरा व हीरापुर में पानी पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना के लिए पानी माताटीला बांध से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनओसी मिलने के बाद पकड़ी रफ्तार
झांसी। विभिन्न विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद से परियोजना के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। रेल ट्रैक के नीचे से पाइप लाइन निकालने के लिए रेलवे ने 23 में से 15 एनओसी जारी कर दी हैं। सड़क खोदने के लिए पीडब्ल्यूडी से सभी 11 एनओसी मिल गईं हैं। एनएचएआई से नौ एनओसी ली जानी हैं। इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है। इसी तरह वन विभाग की छह एनओसी मिलने की भी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

सभी परियोजनाओं का काम इस साल पूरा कर लिया जाएगा। इनमें से गुलारा व बुढ़पुरा परियोजना का अगले माह अगस्त में ट्रायल होगा। इन दोनों परियोजनाओं के 11 गांवों के 5,531 घरों में नल से पानी पहुंचाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
- संजय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed