फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   foot overbridge to be constructed near medical college

मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा फुट ओवरब्रिज

Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
foot overbridge to be constructed near medical college
मेडिकल कॉलेज के पास बनेगा फुट ओवरब्रिज
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास शहर का पहला फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लखनऊ व दिल्ली की ऐजेंसियों से ब्रिज के डिजाइन मांगे गए हैं। इसका चयन होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क के उस पार दो सौ से अधिक निजी अस्पताल व नर्सिंग होम हैं। दिन भर मरीज व उनके परिजनों का सड़क के इस पार से उस पार आवागमन लगा रहता है। इस दरम्यान सड़क पर भी हल्के व भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। लोगों के पैदल बीच सड़क पर आने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इससे निपटने के लिए अब जेडीए यहां फुट ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। जेडीए बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हो चुका है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि फुट ओवरब्रिज की डिजाइन तैयार कराई जा रही है। डिजाइन पास होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed