फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food without onion-garlic will be available in trains in Sawan

Jhansi News: सावन में ट्रेनों में मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का खाना

Tue, 04 Jul 2023 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Food without onion-garlic will be available in trains in Sawan
यात्रियों की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर आईआरसीटीसी ने की व्यवस्था
विज्ञापन

इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सावन के महीने में ट्रेनों में यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन का खाना परोसा जाएगा। यात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से यह व्यवस्था की गई है।
सावन का महीना मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इस महीने में कई लोग व्रत रखते हैं, वहीं ज्यादातर लोग लहसुन-प्याज तक का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को ट्रेन में सफर के दौरान खान-पान में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से व्यवस्था की गई है। ट्रेनों की पैंट्रीकार में बगैर प्याज-लहसुन का भोजन अलग से बनाया जाएगा, जो मांगने पर यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सावन माह में लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यात्रियों को मांगने पर पैंट्रीकार स्टाफ बगैर प्याज-लहसुन का भोजन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed