फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Food is a sacred place, don't waste it: Dr. Anil

अन्न का देवत्त स्थान, न करें बर्बाद : डॉ. अनिल

Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Food is a sacred place, don't waste it: Dr. Anil

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुधवार को विश्व खाद्य दिवस पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में खाद्य प्रदर्शनी, पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पहले प्रदर्शनी का शुभारंभ कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने किया। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दाल, श्री अन्न, शाकाहारी थाली आदि विभिन्न व्यंजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि खाद्य का कृषि से प्रत्यक्ष संबंध है। ऐसे में हमें देश में भुखमरी को शून्य करने के लिए कृषि उत्पादन और पोषकता से समृद्ध फसल उगाने पर जोर देना होगा। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भारत में अन्न को देवत्त स्थान प्राप्त है। इसलिए हमें अन्य की बर्बादी को रोकने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर निदेशक शोध डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी, अधिष्ठाता कृषि डॉ. आरके सिंह, अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव, अधिष्ठाता मात्स्यकी डॉ. एमजे डोबरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed