फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fog: Vande Bharat 4.29 and Utkal Express reached Jhansi with a delay of 7 hours.

कोहरा : वंदेभारत 4.29 और उत्कल एक्स. 7 घंटे की देरी से झांसी पहुंची

Sun, 21 Dec 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fog: Vande Bharat 4.29 and Utkal Express reached Jhansi with a delay of 7 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली खजुराहो वंदेभारत 4.29 घंटे तो उत्कल 7 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस पौने दो घंटे व सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से आई। यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुरते दिखे।
नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12002) 1.50 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। हजरत निजामुद्दीन से चलकर खजुराहो जा रही वंदेभारत (22470) 4.29 घंटे की देरी से आई। वहीं, फिरोजपुर से चलकर मुंबई जा रही पंजाब मेल (12138) 2.09 घंटे, निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस (12618) 1.16 घंटे, हजरत निजामुद्दीन से चलकर यशवंतपुर जाने वाली यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12630) एक घंटे, अमृतसर से चलकर नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस (12716) 5.56 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर सिकंदराबाद जा रही दूरंतो एक्सप्रेस (12286) 5.32 घंटे, नई दिल्ली से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस (12724) व फिरोजपुर से चलकर छिंदवाड़ा जाने वाली पातालकोट (20424) 3.16 घंटे विलंब से आई। ऋषिकेश से चलकर पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस (18478) 6.50 घंटे, हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस (12190) 2.35 घंटे, हजरत निजामुद्दीन से चलकर भुसावल जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस (12406) व हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस (12191) 3.49 घंटे की देरी से आई। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति जाने वाली वंदेभारत (20172) 45 मिनट की देरी से झांसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed