फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fog down train break

कोहरे ने लगाया ट्रेनाें की रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 24 Dec 2018 01:10 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
fog down train break
jhansi railway station - फोटो : demo
 कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली से आने वाली शताब्दी, केरला एक्सप्रेस समेत बारह से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से झांसी पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। रेलवे ने ट्रेन चालकों व यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही कोहरा छाने लगा है। इसका असर ट्रेनों पर दिखना शुरू हो गया। इसके चलते रविवार को नई दिल्ली से झांसी आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से झांसी पहुंची। शताब्दी के साथ पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय यात्रियों को उठानी पड़ी। ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों और ट्रेन चलाने वाले चालकों को सलाह जारी की है। इसमें यात्रा करते समय खाने का सामान व दवाइयां लेकर चलने को कहा गया है। चालकों से ट्रेन चलाने के दौरान संपर्क सही बना रहे, इसके लिए वॉकी-टॉकी की अतिरिक्त बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे ने बच्चों को लेकर भी कहा है कि यदि बच्चे भी यात्रा में साथ हैं तो दूध आदि सामान लेकर चलें। शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में खाने का अतिरिक्त सामान रखने के निर्देश स्टाफ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रेनों के संचालन के लिए सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रेलवे अफसर भी ट्रेनों के संचालन की पूरी जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। चालकों व यात्रियों को एडवाइजरी जारी की गई है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed