फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fodder will grow on the Gram Sabha land freed from encroachment

Jhansi News: कब्जामुक्त कराई ग्रामसभा की भूमि पर उगेगा चारा

Tue, 25 Feb 2025 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fodder will grow on the Gram Sabha land freed from encroachment

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में कब्जामुक्त कराई गई ग्रामसभा की जमीन का मुद्दा उठाया। उनके सवाल के जवाब में पशुधन मंत्री ने कहा कि इस तरह की भूमि को कब्जामुक्त कराकर हरा चारा उगाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।



सदन में गरौठा विधायक ने पूछा कि पशुधन मंत्री से पूछा कि जनपद के हर गांव में बंजर, खलिहान, ग्राम सभा और गोचर के नाम दर्ज भूमि को कब्जामुक्त कराकर उस जमीन को गोआश्रय स्थल में बंद गायों के लिए हरा चारा उगाने की सरकार की कोई योजना है क्या। इस पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस तरह की योजना है। प्रदेश के स्थायी अथवा अस्थायी गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए गोचर अथवा चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराकर हरा चारा उत्पादन के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने पर्यटन मंत्री से पूछा कि क्या झांसी के गुढ़ा में धसान नदी पर झारखंड स्थान पर विश्वामित्र की मूर्ति स्थापित करने के लिए शासन में प्रस्ताव विचाराधीन है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह प्रस्ताव विचाराधीन है। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के गुरसराय ब्लॉक के गुढ़ा गांव में धसान नदी के किनारे विश्वामित्र की जन्म स्थली में विश्वामित्र की भव्य प्रतिमा लगाने 10 बिंदुओं पर संस्तुति सहित आख्या डीएम, एसएसपी से मांगी की गई है। आख्या प्राप्त होने पर शासन विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed