फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   flyover sipri

सीपरी ओवरब्रिज शुरू, चार घंटे दौड़ा ट्रैफिक, शाम को बंद किया

Tue, 20 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
flyover sipri
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के साथ ही सोमवार से इस पर वाहनों ने फर्राटे भरना शुरू हो गए। हालांकि, चार घंटे ही ट्रैफिक इस ब्रिज पर दौड़ पाया। ब्रिज पर लाइट नहीं लगी होने की वजह से शाम को आवागमन रोक दिया गया। ओवरब्रिज का निर्माण तीन साल में पूरा होना था, लेकिन लेट लतीफी के कारण इसे बनने में 6 साल 10 महीने लग गए। जबकि, निर्माण की घोषणा 8 साल पहले हुई थी। ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने से लोगों मे खुशी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जहां हर ओर से निराशाजनक खबरें सामने आ रही हैं, वहीं महानगर में यातायात के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। सीपरी बाजार में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा हो गया है और सोमवार से यहां वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इलाइट चौराहा की ओर से नंदनपुरा, आवास विकास व अन्य आगे के इलाकों में जाने वाले लोगों को सीपरी बाजार के व्यस्त मार्ग से नहीं गुजरना पड़ा। वे ओवरब्रिज से सीधे फर्राटे भरते हुए आगे बढ़ गए। इससे आवागमन में लोगों को आसानी हुई। स्ट्रीट लाइट न लगी होने की वजह से शाम होते ही यहां अंधेरा पसर गया था। ऐसे में आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा 27 सितंबर 2012 को झांसी आए प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। जून 2014 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे 2017 में पूरा होना था। इसके दोनों ओर की भुजाओं का निर्माण उप्र राज्य सेतु निगम को करना था, जबकि रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा रेलवे को बनाना था। रेलवे ने अपने काम में खासा विलंब कर दिया, जिसके चलते तीन साल में बनने वाला ओवरब्रिज अब जाकर 6 साल 10 महीने में बनकर तैयार हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से आठ करोड़ बढ़ गई लागत
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के निर्माण पर एक अरब चौबीस करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जानी थी। लेकिन, ये इसके पूरे होने में तय की गई अवधि तीन साल की जगह छह साल दस महीने लग गए। इससे इसके निर्माण की लागत भी आठ करोड़ रुपये बढ़ गई। ओवरब्रिज के निर्माण पर एक अरब चौंतीस करोड़ चालीस लाख तिरासी हजार रुपये की लागत आई है।

खुश नजर आए लोग, लीं सेल्फी
झांसी। ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सीपरी बाजार क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याएं उठानी पड़ीं थीं। यहां तक की क्षेत्र का कारोबार तक बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। विकास की ये योजना लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित होने लगी थी। लेकिन, ओवरब्रिज के बनकर तैयार होने पर लोग बेहद खुश नजर आए। ओवरब्रिज से गुजरते तमाम लोगों ने गाड़ियां रोककर ब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed