फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fly over at sipari market

सीपरी बाजार ओवरब्रिज के दोनों ओर बनेगा नाला

Sun, 11 Mar 2018 01:11 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 11 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
fly over at sipari market
cipari - फोटो : demo
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के काम में हो रहे विलंब के कारण व्यापारियों को आ रही समस्याओं के समाधान को चौपाल लगाई गई। अतिक्रमण का कारण बने पुलिस बूथ तो तत्काल तोड़ दिया गया। निर्णय लिया गया कि ओवरब्रिज के दोनों ओर नाला, पुल के नीचे पार्किंग, वाटर वेंडिंग मशीन और चार शौचालय बनेंगे। सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सीपरी बाजार के रसबहार तिराहे पर लगी चौपाल में महापौर रमातीर्थ सिंघल और विधायक रवि शर्मा ने व्यापारियों और आमजन की समस्याएं सुनीं। फुटपाथ पर कारोबार करने वालों के प्रतिनिधियों ने लला भाई के नेतृत्व में समस्या बताई और कहा कि उन्हें जगह दी जाए, ताकि उनके  रोजगार को नुकसान न हो। विधायक ने कहा कि फेरी नीति के अंतर्गत जगह चिह्नित करके सभी को जगह मिलेगी। दुकानदार नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करा लें। उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू व अन्य व्यापारियों ने सर्विस रोड, शौचालय और पीने के पानी का इंतजाम करने की मांग की। सीपरी बाजार में सड़कों पर गड्ढे दुरुस्त करने को कहा। व्यापार मंडल द्वारा पूर्व में बनवाए गए पुलिस बूथ के कारण होने वाले अतिक्रमण और बार-बार जाम लगने की समस्या के समाधान के लिए उसे तोड़ने को कहा गया। इस पर थानाध्यक्ष गगन गौड़ से बात की तो वह भी राजी हो गए और तत्काल जेसीबी को बुलाकर उसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि रसबहार तिराहे से अत्रि चौराहा, सनातन इंटर कॉलेज होते हुए रसबहार तिराहे तक सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। ओवरब्रिज के दोनों ओर दो शौचालय और बीच में दो शौचालय बनेंगे। आरओ का शुद्ध पानी पीने को मिले, इसलिए वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। पुल के दोनों ओर नाला बनेगा। बीच वाले सुलभ शौचालय के ऊपर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ओवरब्रिज के नीचे लाइटिंग होगी। नाला बनने के बाद उप्र राज्य सेतु निगम सर्विस रोड बनाएगा। सेतु निगम दस फिट की सर्विस रोड बनाएगा, बाकी सर्विस रोड नगर निगम अथवा विधायक निधि से बनवाई जाएगी। ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनेगी व जाली से कवर्ड रहेगी। ओवरब्रिज के सभी पिलर (खंभों) की पेंटिंग होगी, ताकि खूबसूरत दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि काम तेजी से किया जाएगा। आभार पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

मंदिर व मजार शिफ्ट की जाएगी
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के एक तरफ बना हनुमान मंदिर और दूसरी तरफ बनी मजार से रास्ते में अतिक्रमण हो रहा है। व्यापारी नेता संतोष साहू ने कहा कि मंदिर व मजार प्रबंधन के प्रतिनिधि दोनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने को तैयार हैं। यदि एक बार दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की जाए और आम सहमति बनाई जाए तो शिफ्टिंग में कोई परेशानी नहीं आएगी। इस पर सहमति बन गई कि जल्द दोनों प्रतिनिधियों से वार्ता होगी और मंदिर व मजार शिफ्ंिटग को जगह तय की जाएगी।

बरगद का पेड़ काटने को पत्र लिखेंगे
पुलिस बूथ के बगल में बरगद का पेड़ है। बूथ टूट जाने के बाद अब बरगद के पेड़ के किनारे अतिक्रमण होने की आशंका है। इसलिए महापौर ने कहा कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग को लिखेंगे। बदले में व्यापार मंडल दस पेड़ लगाने को तैयार है।

ओवरब्रिज पर प्रचार सामग्री लगाने पर होगा जुर्माना
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के खंभों पर पोस्टर और बैनर लगाकर मुफ्त में प्रचार करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। यदि हटा लेंगे तो ठीक अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा।
ओवरब्रिज के खंभों पर प्रचार सामग्री पटी पड़ी है। होर्डिंग हटाने के अभियान के बाद यहां पर प्रचार सामग्री लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसा कोई खंभा शेष नहीं है, जिसके ऊपर किसी का प्रचार न हो रहा हो। ओवरब्रिज के खंभों पर पेंटिंग होनी है, यदि इसी तरह से प्रचार सामग्री लगती रही तो इसका स्वरूप बिगड़ जाएगा और मकसद पूरा नहीं हो सकेगा। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि जो भी पैम्फलेट, पोस्टर या बैनर लगे हैं, वह सभी हटाए जाएंगे। जिन्होंने लगाया है, उन्हें एक बार चेतावनी दी जाएगी कि दोबारा न लगाएं। यदि इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो उनके घर नोटिस भेजा जाएगा। यदि इसके बाद भी असर नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा।


यह रहे उपस्थित
चौपाल में व्यापारी चौधरी फिरोज, सत्येंद्र बुटौलिया, उदय सोनी, दिलबाग सिंह भुसारी, राघव वर्मा, आशु मित्तल, नीरज मल्होत्रा, राकेश दुबे, पवन जैन, कमल किशोर साहू, पुजारी कैलाश पाठक, विनोद जैन, पवन अग्रवाल, प्रमोद चौरसिया, हमीद बेग, प्रमोद अग्रवाल, राधे लाक्षाकार, भाजपा नेता सुधीर सिंह, बृजबिहारी सोनी, सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर वीके सेन, पार्षद उमेश जोशी, सुरेंद्र कुमार साहू, कन्हैया कपूर, संजय सिंह राजपूत, राजेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed