फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Flies buzzing on food served in Shatabdi Express, video goes viral

Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस में मिलने वाले खाने पर भिनभिना रहीं मक्खियां, वीडियो वायरल

Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Flies buzzing on food served in Shatabdi Express, video goes viral
वंदे भारत में चढ़ने के लिए रखा खाना।  - फोटो : amar ujala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस में भोजन पर भिनभिना रहीं मक्खियों का वीडियो सोशल मीडिया पर यात्री ने वायरल किया है। साथ ही ट्रेनों में मिल रहे खानपान की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना था कि भोजन पर मक्खियां भिनभिना रही हैं और यही भोजन यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस में परोसा जाएगा। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने आईआरसीटीसी को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह का खानपान ग्वालियर स्थित बेस किचन से चढ़ाया जाता है। इसके बाद झांसी निकलते ही यह खानपान यात्रियों को परोसा जाता है। शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर निवासी अनुराग चौहान को भोपाल के लिए यात्रा करनी थी। ट्रेन ग्वालियर अपने निर्धारित समय सुबह 9.23 बजे के स्थान पर 24 मिनट की देरी से आई तो यहां ट्रेन का इंतजार कर रहे अनुराग चौहान को शताब्दी में यात्रियों के लिए चढ़ाया जाना वाला भोजन दिखाई दिया, जिस पर सैकड़ों की संख्या में मक्खियां भिनभिना रही थीं। इसका वीडियो यात्री ने अपने मोबाइल फोन से बनाया और एक्स पर वायरल कर दिया। इसके अलावा झांसी मंडल रेल प्रबंधक को भी यह वीडियो टैग कर शिकायत दर्ज कराई कि भोजन को पहले तो गंदगी में रखा गया है और ऊपर से उस पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। यात्री का कहना था कि यही खाना शताब्दी के यात्रियों को परोसा जाएगा। मामला संज्ञान में आने के बाद मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने तत्काल आईआरसीटीसी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। यहां मामला जैसे ही ट्रेन में खानपान व्यवस्था देखने वाले मैनेजर के पास पहुंचा तो उन्होंने भोजन को वहां से हटाकर सुरक्षित किया। इसके बाद यात्री ने भी रेलवे की तत्परता की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed