फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five years jail for molesting a teenage girl seven years ago

Jhansi News: सात साल पहले किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पांच साल की जेल

Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five years jail for molesting a teenage girl seven years ago

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सात वर्ष पूर्व किशोरी के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोप सिद्ध होने पर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी के न्यायालय ने दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाई। इशके अलावा, 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।




अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा ने दो जून 2017 को थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री (15 वर्ष), छोटी पुत्री के साथ बाजार से घर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में मुकरयाना निवासी मुहम्मद वकीम पुत्र मुहम्मद फहीम उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने चाकू सहित अभियुक्त मो. वकीम को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया। दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed