{"_id":"5963cf984f1c1b4d128b4569","slug":"five-thousand-passengers-on-the-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गए हैं पांच हजार यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर गए हैं पांच हजार यात्री
amarujala
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
passenger jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार की शाम आतंकियों के हमले में सात अमरनाथ यात्रियों की मौत और 15 के घायल होने की खबर के बाद झांसी से जाने वाले श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। हालांकि, कई ने प्लान जरूर बदल दिया, लेकिन बस स्थितियां ठीक होने तक।
झांसी महानगर और आसपास क्षेत्र के 20 हजार श्रद्धालुओं ने इस बार अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए यस बैंक और सुभाष गंज के एक व्यापारी के पास पंजीकरण कराए हैं। 29 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा पर झांसी से अभी तक पांच हजार श्रद्धालु जा चुके हैं। सोमवार की शाम अनंतनाग में आतंकियों के हमले में अमरनाथ यात्रियों की मौत की खबर आने के बाद श्रद्धालुओं में दहशत की जगह जोश भर गया। सदर्न एक्सप्रेस से दिल्ली होकर जम्मू जा रहे बड़ा बाजार निवासी जगमोहन मिश्रा ने कहा कि वे परिवार के साथ अमरनाथ जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलने के बाद फिलहाल उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। स्थितियां ठीक होते ही वे यात्रा पर निकल जाएंगे। इसी तरह ध्यानचंद स्टेडियम के पास रहने वाले दीपक साहू ने बताया कि उनको 12 जुलाई को साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाना था, लेकिन वह अब कुछ दिन रुक कर जाएंगे।