{"_id":"60258f588ebc3ee96e7cee20","slug":"five-thousand-house-reached-dirty-water-jhansi-news-jhs1882827121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से पांच हजार घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से पांच हजार घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी
विज्ञापन
सीपरी बाजार के प्रेमगंज में नाले से निकली पाइप लाइन में लीकेज होने से बना फव्वारा।
झांसी। महानगर के सीपरी इलाके के वार्ड 36 स्थित प्रेमगंज में पानी की पाइपलाइन लीकेज होने के कारण नाले का गंदा पानी क्षेत्र के पांच हजार घरों में पहुंच रहा है। जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को पीने का पानी दूरदराज के इलाकों से लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार की गई शिकायतों पर भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया।
इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए मुख्य नाले से होकर पानी की पाइपलाइन डाली गई है। लेकिन लगभग दो माह पहले मुख्य पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। जिसके चलते सिंघलपुरा, चंद्रभान का हाता, बारह वाकर, सोलह वाकर, सीपरी डाकघर के आसपास, नानक गंज सहित कई इलाकों में नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। जिसके चलते इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
स्थानीय पार्षद होने के नाते इलाके के अधिकतर लोग पानी की समस्या की शिकायत कर रहे हैं। समस्या के निदान के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उमेश जोशी, पार्षद
विज्ञापन
नाले में निकली पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण घरों में नाले का गंदा पानी आ रहा है। जिसके चलते दूर के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। मनीष हरजानी, स्थानीय नागरिक
दो माह से घरों के भीतर में नाले का गंदा पानी आ रहा है। जिसको लेकर कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सुरेंद्र, स्थानीय नागरिक
इलाके में लगे अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिसके चलते पीने के पानी के लिए भी दूसरे इलाकों में जाना पड़ रहा है। समस्या का स्थायी निदान आवश्यक है। रवि, स्थानीय नागरिक