फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five seats each were given for DM and MCH in Neuro Surgery

Jhansi News: न्यूरो मेडिसिन में डीएम व न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पांच-पांच सीटें मिलीं

Tue, 29 Oct 2024 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five seats each were given for DM and MCH in Neuro Surgery

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को न्यूरो मेडिसिन में डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच (द मास्टर ऑफ चिरुर्गिया यानी सर्जरी) की पांच-पांच सीटें आवंटित हो गई हैं। देर शाम इसकी सूचना मिलने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में काफी खुशी का माहौल है।
कॉलेज प्रशासन काफी समय से डीएम व एमसीएच की सीटों के लिए प्रयास कर रहा था। रविवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के सामने भी सीटें खाली होने की बात प्रमुखता से रखी गई। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने प्रमुख सचिव को बताया कि सुपर स्पेशिलियर्टी ब्लॉक की कई ब्रांच में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी है।
विज्ञापन

जिसकी वजह से उपचार की कई ब्रांचों के नियमित उपचार करने में दिक्कत आ रही है। न्यूरो मेडिसिन और न्यूरो सर्जरी के लिए भी सीटें मांगी गई है। बताते हैं कि सोमवार देर शाम कॉलेज प्रशासन को सूचना मिली कि न्यूरो मेडिसिन में डीएम की पांच और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की पांच सीटों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि महारानी मेडिकल कॉलेज बुंदेलखंड का एक मात्र मेडिकल कॉलेज है, जहां न्यूरो मेडिसिन व सर्जरी में सुपर को डीएम व एमसीएच की पांच-पांच सीटें मिली हैं। आने वाले समय में बुंदेलखंड के रोगियों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नेफ्रोलॉजी (किडनी) और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भी डीएम व एमसीएच की सीटें मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed