फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five quintals of stinking khoya were destroyed, cut fruits and vegetables were also destroyed

Jhansi News: पांच क्विंटल बदबूदार खोया कराया नष्ट, कटे-गले फल-सब्जी भी करवाई नष्ट

Fri, 25 Jul 2025 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of stinking khoya were destroyed, cut fruits and vegetables were also destroyed

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बरुआसागर के एक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम को बदबूदार खोया मिला। लगभग एक लाख कीमत का पांच क्विंटल खोया नष्ट करवाया गया। साथ ही नंदनपुरा मंडी में कटे-गले फल और सब्जी भी नष्ट करवाई गई।

खाद्य विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके नमूने एकत्र कर रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने बरुआसागर स्थित दयाराम बृजेश जैन खोया भंडार का निरीक्षण किया। जिला अभिहित अधिकारी पवन चौधरी ने बताया कि प्रतिष्ठान से खोआ के तीन, मिल्क केक और रंगीन बूंदी का एक-एक नमूना एकत्र किया। जहां खोआ रखा था, वहां साफ-सफाई भी नहीं थी। प्रतिष्ठान खाद्य पंजीकरण पर संचालित हो रहा था। इसे तत्काल खाद्य लाइसेंस में परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई के साथ ही मावा भंडारण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




इसके बाद टीम नंदनपुरा स्थित फल-सब्जी मंडी पहुंची। यहां फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के जरिये प्रचार-प्रसार किया गया। लगभग खाद्य कार्यकर्ताओं और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक किया गया। फल और सब्जी मंडी में कटे-गले फल को भी नष्ट करवाया। सभी फूड वेंडर्स को खाद्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। अब शुक्रवार को भी टीम फल-सब्जी मंडी में शिविर आयोजित करेगी। इसमें फूड वेंडर्स का मौके पर ही खाद्य पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed