फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five plots and houses of former block chief Charan Singh attached

Jhansi News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह के पांच प्लॉट और मकान कुर्क

Sun, 27 Aug 2023 10:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Five plots and houses of former block chief Charan Singh attached
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार को राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने मोंठ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव और उनकी पत्नी अनुपमा यादव के पांच प्लॉट और एक को मकान कुर्क किया। दोनों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
रविवार की दोपहर भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम मिशन कंपाउंड पहुंची। यहां एमएलएम स्कूल के पास स्थित चरण सिंह यादव और उनकी पत्नी के नाम दर्ज मकान को कुर्क किया गया। इसके अलावा पांच आवासीय प्लॉट भी कुर्क किए गए। संपत्ति की बाजारू कीमत 10 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सदर डा. लालकृष्ण, सीओ सिटी राजेश राय समेत नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा, लेखपाल अनुज डेंगरे, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सालिगराम राय का भी मकान कुर्क
झांसी। रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर के एक अन्य आरोपी सालिगराम राय के सेल टैक्स ऑफिस के पीछे स्थित मकान को कुर्क किया, जिसकी बाजारू कीमत चार करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed