फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five percent tax should be done on clothes as before

कपड़े पर पूर्व की तरह किया जाए पांच फीसदी टैक्स

Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five percent tax should be done on clothes as before
झांसी। मंगलवार को झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कपड़े पर पूर्व की तरह पांच प्रतिशत जीएसटी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक व जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि जीएसटी काउंसिल ने कपड़े पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाने के लिए 18 नवंबर को आदेश जारी कर दिया है। जबकि कपड़ा हमेशा टैक्स मुक्त रहा है। पूर्व में व्यापारियों के विरोध के बाद भी पांच प्रतिशत टैक्स कपड़े पर लगा दिया गया था। अब इसको बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। बढ़ा टैक्स लागू कर व्यापारियों को संकट में डालने का किया जा रहा है। इस बढ़े टैक्स को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, नितिन सरावगी, मनोज बड़ेरिया, सुधीर सेठ, पवन साहू, अमर दुबे, मनोज सविता, संजय हयारण, ताहिर अंसारी, अशोक सिंह, अशोक बरसैंया, अजय सेठ, ओमप्रकाश मर, साबिर खान, विकास टकसारी, संतोष अग्रवाल, विवेक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed