{"_id":"60d46e19a10ce760fd685c6b","slug":"five-people-jumped-from-moving-train-one-dead-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चलती ट्रेन से पांच लोगों ने लगा दी छलांग, हादसे में एक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चलती ट्रेन से पांच लोगों ने लगा दी छलांग, हादसे में एक की मौके पर मौत
Thu, 24 Jun 2021 05:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:05 PM IST
सार
बुधवार रात करीब 12.30 बजे वे सभी दिल्ली जाने वाली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में सवार हो गए, यह मानकर कि यह आंध्र प्रदेश की ट्रेन है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि कि यह ट्रेन नई दिल्ली जा रही है तो वे घबरा गए और चलती ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में गुरुवार को चलती ट्रेन से पांच लोगों ने छलांग लगा दी। हादसे में एक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गलत ट्रेन में चढ़ने से घबराए पांच लोगों ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान गोरखपुर के देवकाली गांव निवासी अजय कुमार (35) के रूप में हुई है। वह अपने भाई विजय, चाचा जगमोहन और अपने साथियों संदीप और संजय के साथ आंध्र प्रदेश जाने के लिए झांसी आया था।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 12.30 बजे वे सभी दिल्ली जाने वाली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में सवार हो गए, यह मानकर कि यह आंध्र प्रदेश जानेवाली ट्रेन है। ट्रेन चलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ऐसे में पांचों यात्री चलती ट्रेन से सीपरी बाजार क्षेत्र के कच्चे पुल आउटर के पास कूद गए।
विज्ञापन
अजय की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक ही हालत स्थिर और गंभीर है।