{"_id":"5e10ee188ebc3e88137e9ce6","slug":"five-people-held-with-signal-cable-jhansi-news-jhs1566978161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगनल केबल के साथ पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगनल केबल के साथ पांच को दबोचा
विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा रेल संपत्ति के साथ पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ ने चित्रा चौराहे के नजदीक बने रेलवे स्टोर से हजारों रुपये का सिग्नल केबल चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पकड़ लिया है। इनमें एक खरीदार भी शामिल है। बदमाश स्मैक का नशा करते हैं, जिसे खरीदने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
सीपरी बाजार के चित्रा चौराहे के नजदीक रेलवे का सिग्नल स्टोर कार्यालय बना है। शुक्रवार की रात फेंसिंग फांदकर चार बदमाश स्टोर के अंदर घुस गए। यहां से उन्होंने सिग्नल केबल का एक बंडल चुराया और पहले उसे इलाइट चौराहे के नजदीक कबाड़ी इस्माइल खान निवासी बांगरी थाना समथर को 3300 रुपये में बेच आए। इसके बाद वह दूसरा बंडल चुराकर ले जा रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने घेराबंदी करके चारों बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से केबल का बंडल, एक इनवर्टर मशीन आदि रेल संपत्ति बरामद की गई।
बाद में बदमाशों की निशानदेही पर केबल खरीदने वाले कबाड़ी (रिसीवर) को भी पकड़ लिया। आरोपियों के नाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विलेज स्कूल के पास निवासी आसिफ खान, फतेहपुर जिले के सुजानीपुर निवासी गुलाब चौहान, मथुरा के पन्नापोकर चौकी क्षेत्र के मओली रोड शक्ति नगर निवासी सुरेंद्र वाल्मीकि व दमोह जिले के बटियाघर थाना क्षेत्र के गांव खड़ेरी निवासी बंटी हैं। शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि बदमाशों के पास से 35500 रुपये की रेल संपत्ति बरामद की गई है। बदमाश नशे के आदी हैं, जिसके लिए उन्होंने अपराध किया था। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।