फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five people died in jhansi lalitpur

झांसी-ललितपुर में ठंड से पांच लोगों की मौत, 17 गायों ने भी दम तोड़ा

Wed, 01 Jan 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
five people died in jhansi lalitpur
झांसी। ठंड का कहर जारी है। मंगलवार को पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे कम है। ठंड से झांसी में तीन और ललितपुर में दो लोगों की मौत हो गई। 17 गायों की भी जान चली गई। रेलवे कॉलोनी में खुले में खड़े वाहनों पर बर्फ भी जम गई। मौसम विभाग का आगामी दिनों में ऐसी ही ठंड रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड रही। इससे जनजीवन ठहर सा गया। जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। ठंड लगने से बाहर दतिया गेट निवासी शिक्षक देवेंद्र खरे (52), भेल परिसर निवासी डीएस ध्रुव (72) व बड़ागांव क्षेत्र के गढ़मऊ स्थित ग्रामीण बैंक के सामने 45 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। वहीं, ललितपुर के थाना बार क्षेत्र के संतोष (40) और छापछौल गांव निवासी धर्मा यादव की भी मौत हो गई। अभी तक के इतिहास में दिसंबर के आखिरी दिन इतनी ठंड नहीं पड़ी है। जगह-जगह तोते व अन्य पक्षी भी मृत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed