फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Five lakh rupees stolen from the trunk of a scooter being taken home from the bank

झांसी: बैंक से घर ले जा रहे पांच लाख स्कूटर की डिग्गी से चोरी, बेटे की शादी के लिए रिटायर्ड कर्मी ने निकाले थे

Sat, 14 Feb 2026 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:09 AM IST
सार

रेलवे से सेवानिवृत्त रोशन लाल ने बताया कि 19 फरवरी को उनके बेटे की शादी है। जिसके लिए बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों को तलाशने में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Jhansi: Five lakh rupees stolen from the trunk of a scooter being taken home from the bank
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे रिटायर्ड कर्मी की गाड़ी से शातिर बदमाशों ने साढ़े पांच लाख रुपये उड़ा दिए। गाड़ी से रुपये गायब देख बुजुर्ग बदहवास हो उठे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन



रेलवे से सेवानिवृत्त रोशन लाल ने बताया कि 19 फरवरी को उनके बेटे की शादी है। शुक्रवार दोपहर वह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से साढ़े पांच लाख रुपये निकाले। चेक बुक के साथ पैसा एक बैग में रखकर उन्होंने इसे अपने स्कूटी की डिग्गी में डाल दिया। बैंक से निकलकर वह तांगा स्टैंड के पास ठहरकर सब्जी लेने लगे। स्कूटी की चाबी गाड़ी में लगी छोड़ वह सब्जी खरीदने में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद वह गाड़ी के पास पहुंचे, तब चाबी लॉक के बजाय डिग्गी में लगी थी। यह देखकर उनका माथा ठनका। जैसे ही डिग्गी खोली, उसमें रखा रुपयों भरा बैग गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। आशंका जताई जा रही कि पैसा निकालने के दौरान ही बदमाश उनके पीछे लग गए थे। मौका देखकर उन्होंने पैसा निकाल लिया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय के मुताबिक संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed