फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   five lack rangdari beg after that fight

पांच लाख की रंगदारी मांगी, विरोध करने पर पीटा

Thu, 10 Jun 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
five lack rangdari beg after that fight
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में बुधवार को जमीन को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में सिविल लाइन निवासी एक व्यक्ति ने दस नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चंदा होटल के पीछे निवासी विद्यासागर जैन उर्फ विनीत ने सीपरी बाजार थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी मौजा नयागांव में भूमिधरी की जमीन है। विपक्षी आए दिन जमीन पर आकर विवाद करते थे। जमीन छोड़कर भाग जाने के लिए धमकाते थे तथा कई बार जमीन पर कब्जे की भी कोशिश की गई। इसी बीच उन्होंने धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जो दहशत में 5 मई को दे दी। विद्यासागर ने बताया कि वो नौ जून को अपने दोस्त देवेंद्र कुमार तथा उनके ड्राइवर निकुल रजक के साथ जमीन पर गया हुआ था। इसी दरम्यान विपक्षी आ गए और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौच करने लगे। ड्राइवर निकुल को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इसी दरम्यान विपक्षियों ने एक राय होकर हमला कर दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सीपरी बाजार थाना इलाके के बूढ़ा निवासी रवि यादव, राजा यादव, रविंद्र यादव, मनीराम यादव, लक्ष्मण यादव, नीलकमल कुशवाहा, छोटू कुशवाहा, सूरज यादव, रामकुमारी, भूरे यादव समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में चमका विधायक का बेटा
झांसी। बुधवार को वायरल हुए एक वीडियो में जमीन संबंधी विवाद के दौरान नगर विधायक रवि शर्मा का बेटा परन शर्मा मौजूद नजर आ रहा है। लोग उक्त घटना को इस वीडियो से जोड़कर ही देख रहे हैं। हालांकि, विधायक ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उनके बेटे का कोई ताल्लुक नहीं है। वीडियो दो दिन पुराना उस समय का है जब उनका बेटा जमीन संबंधी एक विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने गया था। बेटे से किसी का कोई विवाद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed