फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five lack insurance

पांच लाख का बीमा देगी सरकार

Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five lack insurance
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड से बाहर रोजगार के लिए देश और विदेश जाने वाले मजदूर और किसानों के परिवारों का प्रदेश सरकार दो लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपयेे का स्वास्थ्य बीमा कराएगी। इसमें वे युवा भी शामिल होंगे जो अपना घर छोड़कर विदेश में रोजगार के लिए गए हुए हैं। इस बीमा राशि से न केवल देश बल्कि विदेश में भी वे लोग अपना अच्छे से अच्छा इलाज करा सकेंगे। इस योजना को न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने यह घोषणा झांसी और ललितपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए की। इस मौके पर सीएम योगी ने झांसी और ललितपुर में बंडई बांध समेत सवा आठ अरब रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

झांसी के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असीम संभावनाएं होने के बाद भी बुंदेलखंड बदहाल है। पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को छला है। यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया है। यहां की संपदा का दोहन किया। अपने और अपने परिवार के लिए काम किया, लेकिन अब यहां के विकास पर काम हो रहा है। भाजपा सरकार बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यहां धरती का स्वर्ग बनाया जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर का झांसी में केंद्र बनाया जा रहा है। यहां बनने वाले फाइटर विमान दुश्मन की धरती पर गोले बरसाएंगे और यहां के नौजवान दुश्मन के दांत खट्टे करेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस - वे, फोर लेन और वायुसेवा के जरिये क्षेत्र की देश और दुनिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिये बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा, तो हर घर जल योजना यहां के गांवों के घरों में नल से पानी पहुंचाने का काम करेगी। योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने बताया कि ललितपुर के बंडई बांध से 11 गांवों को पेयजल मिलेगा, साथ ही साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य विकास के जरिये हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है। खेतों में पानी होने पर किसानों को लागत का डेढ़ गुना फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी की एक लड़की ने स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर कई गुना लाभांश प्राप्त किया है, जबकि बलिनी समूह ने एक साल में 40 करोड़ का टर्नओवर हासिल किया और करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बलिनी जैसा समूह हम हर मंडल में स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कोटेदार का विवाद है, वहां हम महिला स्वयं सहायता समूहों का कोटे की दुकानों का संचालन दे रहे हैं। बाल विकास पुष्टाहार की जिम्मेदारी भी स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। एक साल में प्रदेश में कोई कुपोषित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की अन्ना प्रथा के समाधान के लिए न्याय पंचायत स्तर पर गो संवर्धन केंद्र बनाए जा रहे हैं। गोपालकों को प्रति गोवंश के पालन पर 900 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। गायों की नस्ल सुधार के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे गाय भी रोजाना पांच से पंद्रह लीटर तक दूध देंगी। आने वाले दिनों में बुंदेलखंड ऊर्जा का बड़ा केंद्र होगा। यहां की बिजली अन्य प्रदेशों में भी जाएगी। इससे यहां की आय बढ़ेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जहां से गुजरेगा, वहां के औद्योगिक विकास के लिए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में होगा मजदूरों का पंजीकरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में बीमा के लिए मजदूरों का पंजीकरण किया जाएगा। दो करोड़ मजदूरों का पंजीकरण होगा। दुर्घटना में श्रमिक की मौत पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग होने पर भी मदद की जाएगी। आपदाग्रस्त किसानों को भी पांच लाख रुपये का बीमा दिया गया है। किसान, मजदूर, नौजवान समेत सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाने का हमारा प्रयास है।
गरीब बच्चों को दी जाएगी उच्च शिक्षा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार गरीबों के बच्चों के साथ-साथ अनाथ बच्चों को भी आवासीय विद्यालय में सीबीएसई स्तर की शिक्षा मुहैया कराएगी। इसके लिए ललितपुर में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एकलव्य अकादमी की स्थापना कर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा दी जाएगी।
पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को छला, हम बनाएंगे धरती का स्वर्ग - सीएम योगी
झांसी/ललितपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को छला है। यहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया है। लेकिन भाजपा सरकार बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यहां धरती का स्वर्ग बनाया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए यहां डिफेंस कॉरिडोर के अलावा अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। खेतों की सिंचाई, पेयजल की समस्या का प्रमुखता से निदान होगा। किसानों की आय बढ़ाई जाएगी। सरकार बुंदेलखंड से बाहर रोजगार के लिए देश और विदेश जाने वाले मजदूर और किसानों के परिवारों का दो लाख रुपये का जीवन बीमा और पांच लाख रुपयेे का स्वास्थ्य बीमा कराएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को झांसी और ललितपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने झांसी, जालौन और ललितपुर जिलों में नौ अरब रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
झांसी के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असीम संभावनाएं होने के बाद भी बुंदेलखंड बदहाल है। आजादी के बाद सरकारों ने इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां की संपदा का दोहन किया। अपने और अपने परिवार के लिए काम किया, लेकिन अब यहां के विकास पर काम हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर का झांसी में केंद्र बनाया जा रहा है। यहां बनने वाले फाइटर विमान दुश्मन की धरती पर गोले बरसाएंगे और यहां के नौजवान दुश्मन के दांत खट्टे करेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस - वे, फोर लेन और वायुसेवा के जरिये क्षेत्र की देश और दुनिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिये बुंदेलखंड के हर खेत तक पानी पहुंचेगा। हर घर जल योजना यहां के गांवों के घरों में नल से पानी पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि ललितपुर के बंडई बांध से 11 गांवों को पेयजल मिलेगा, साथ ही साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य विकास के जरिये हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है। खेतों में पानी होने पर किसानों को लागत का डेढ़ गुना फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि झांसी की एक लड़की ने स्ट्रॉबेरी का उत्पादन कर कई गुना लाभांश प्राप्त किया है, जबकि बलिनी समूह ने एक साल में 40 करोड़ का टर्नओवर हासिल किया और करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बलिनी जैसा समूह हम हर मंडल में स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कोटेदार का विवाद है, वहां हम महिला स्वयं सहायता समूहों का कोटे की दुकानों का संचालन दे रहे हैं। बाल विकास पुष्टाहार की जिम्मेदारी भी स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। एक साल में प्रदेश में कोई कुपोषित नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की अन्ना प्रथा के समाधान के लिए न्याय पंचायत स्तर पर गो संवर्धन केंद्र बनाए जा रहे हैं। गोपालकों को प्रति गोवंश के पालन पर 900 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। गायों की नस्ल सुधार के लिए बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे गाय भी रोजाना पांच से पंद्रह लीटर तक दूध देंगी। आने वाले दिनों में बुंदेलखंड ऊर्जा का बड़ा केंद्र होगा। यहां की बिजली अन्य प्रदेशों में भी जाएगी। इससे यहां की आय बढ़ेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जहां से गुजरेगा, वहां के औद्योगिक विकास के लिए क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं।

गरीब बच्चों को दी जाएगी उच्च शिक्षा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार गरीबों के बच्चों के साथ-साथ अनाथ बच्चों को भी आवासीय विद्यालय में सीबीएसई स्तर की शिक्षा मुहैया कराएगी। इसके लिए ललितपुर में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एकलव्य अकादमी की स्थापना कर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed