{"_id":"5e9610a48ebc3e6fd3101d0c","slug":"five-kilo-rice-will-get-today-in-ration-shop-jhansi-news-jhs164573398","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में आज से राशन की दुकानों पर मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में आज से राशन की दुकानों पर मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल
Wed, 15 Apr 2020 02:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
लॉकडाउन के दौरान लोगों को आज से राशन दुकानों पर मुफ्त पांच किलो चावल का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत किए जाने वाले वितरण के लिए मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। ब्लॉक और जिलास्तरीय गोदामों से दुकानों तक ट्रक चावल पहुंचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान केवल पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को ही चावल का वितरण होगा। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि वितरण 15 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन में आधार प्रमाणीकरण नहीं होगा, उन्हें 26 अप्रैल को प्रॉक्सी के जरिए वितरण किया जाएगा। वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगा।
विज्ञापन