{"_id":"61c8b78fee395055e61f8a48","slug":"five-days-only-will-divide-the-prime-minister-s-poor-welfare-grain-scheme-jhansi-news-jhs2118064175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन ही बंटेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन ही बंटेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रत्येक माह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत वितरित किए जाने वाला निशुल्क खाद्यान्न 27 से 31 दिसंबर तक वितरित होगा। जिसके चलते इस बार सिर्फ पांच दिन ही वितरण किया जाएगा। पूर्व में 20 तारीख से महीने के अंत तक किया जाता था।
सरकारी राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का वितरण प्रत्येक माह 20 से महीने के अंत तक किया जाना तय था। लेकिन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के सभी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, चना, नमक व खाद्य तेल का निशुल्क वितरण 12 से 25 दिसंबर तक किए जाने के कारण इस माह योजना के वितरण की तिथि में देरी हो गई है। जिसके चलते इस माह योजना का वितरण सिर्फ पांच दिन ही हो सकेगा। जिसके तहत जिले के पात्र गृहस्थी के 1343015 यूनिटों के साथ ही अंत्योदय के 145159 यूनिटों के राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं एवं दो किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा। राशन वितरण के दौरान राशन की दुकान पर खाद्यान्न उपलब्धता होने पर पोर्टबिलिटी की सुविधा को प्रदान किया गया है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने बताया कि इस बार जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को 27 से 30 दिसंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का वितरण किया जाएगा। इसके लिए भी राशन की दुकानों पर खाद्यान्न मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी माह में भी जिले के सभी राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल के साथ ही चना, खाद्य तेल व आयोडीन नमक का निशुल्क वितरण किया जाएगा।