फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Five bookies arrested for betting in a moving car

Jhansi News: चलती कार में सट्टा खिलवा रहे पांच सटोरिये गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Five bookies arrested for betting in a moving car

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद पुलिस ने चलती-फिरती कार में सट्टा खिलवा रहे पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनमें मास्टर माइंड भी शामिल है। तलाशी लेने पर इनके पास से 21 मोबाइल फोन, 36 डेबिट कार्ड, 14 पास बुक समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस को पुलिया नंबर नौ की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे इंस्टीट्यूट के पास एक लग्जरी कार के होने की सूचना मिली। इलाइट चौकी प्रभारी अंकित पंवार ने पुलिस फोर्स के साथ घेरकर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अदनान हुसैन और आदिल हुसैन निवासी निवासी महादेव टाइल्स सीपरी बाजार, अंबर खान निवासी नंदनपुरा, अंकित मिश्रा निवासी रीवा एवं आशीष वर्मा निवासी भोपाल बताया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग चलती कार का इस्तेमाल करते थे। व्हाट्सएप कॉल से खिलाड़ियों पर रन बनाने एवं विकेट लेने पर पैसा लगवाते थे। वे पेमेंट करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते थे। अदनान हुसैन गिरोह का मास्टर माइंड निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed