फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fisticuffs with the police, uniform tear

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई, दरोगा की फाड़ी वर्दी

Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
fisticuffs with the police, uniform tear
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई, दरोगा की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन

मऊरानीपुर (झांसी)। नगर के मुहल्ला परवारीपुरा में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के निर्माण को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष के लोग पुलिस से उलझ गए। कुछ लोगों ने एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी और महिला सिपाहियों से भी धक्कामुक्की और हाथापाई की। इस पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर हाथापाई कर रहे लोगों को काबू में किया। पुलिस पर हमले के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
टीकमगढ़ बस स्टैंड के पास मुहल्ला परवारीपुरा में मदनमोहन माली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करा रहा था। इस पर विपक्षी बृजकिशोर व उसके परिवार के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन लोगों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा। न रोकने पर झगड़ा करने लगे। इस पर मदन माली ने एसडीएम को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार को तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो विपक्षी पुलिस से उलझ गए और हाथापाई करने लगे। एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी। महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी गालीगलौज कर धक्कामुक्की व हाथापाई कर दी। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस कर्मियों ने कोतवाली सूचना दी तो भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना को लेकर मुहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में उपनिरीक्षक श्याम साहू की तहरीर पर गुड्डी पत्नी बृजकिशोर, बेटी कामिनी व दुर्गा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। उधर, मदन माली की तहरीर पर भी तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।

कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झगड़े की जानकारी मिलने पर दरोगा, सिपाही और महिला सिपाही मौके पर गए थे। वहां पर आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पैदा करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट गालीगलौज कर उन्हें धमकी दी। पुलिसकर्मियों को बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वर्दी पर हाथ डालकर जघन्य अपराध किया है। आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed