फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fishguard to open in jhansi

झांसी में खुलेगा अंतर्देशीय फिशयार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Fishguard to open in jhansi
झांसी में खुलेगा अंतर्देशीय फिशयार्ड जैविक खेती को बढ़ावा देने को चुने जाएंगे 1500 किसान झांसी। मछली उत्पादकों की सहुलियत के लिए झांसी में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अंतर्देशीय फिशयार्ड खोला जाएगा। इसके जरिए मछली उत्पादक दूसरे स्थानों पर मछलियों की खपत कर सकेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रगतिशील किसान एवं एफपीओ संचालकों के साथ बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए उपाय किए जा रहे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत अनुदान आधरित मिनी दाल मिल, थ्रेसिंग फ्लोर मिल, भंडारण के लिए छोटे भंडार गृह बनाने के लिए किसानों की मदद की जाएगी। को भेज सकेंगे। सफल फॉर्मर एफपीओ के अमित पांडेय ने जैविक कठिाया गेहूं को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई। प्रगतिशील किसान गुलाब सिंह ने परंपरागत तलाबों की खोदाई पर रोक खत्म करने की मांग की। जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात भी हुई। डीडी कृषि कमल कटियार ने बताया कि परंपरागत कृषि विकास योजना के जरिए तीस कलस्टर बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से 1500 किसानों को जैविक खेती की सुविधाएं देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान उपनिदेशक उद्यान भैरम सिंह, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, आत्माराम राजपूत, बृजेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed