फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fish trader's son sends video of rape of a married woman to her husband.

Jhansi News: मछली कारोबारी के पुत्र ने विवाहिता से दुष्कर्म का वीडियो पति को भेजा

Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Fish trader's son sends video of rape of a married woman to her husband.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। विवाहिता से दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति, ससुराल समेत मोहल्लेवालों को आरोपी ने भेज दिया। विवाहिता की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी दोस्ती कोतवाली के कसाई मंडी निवासी नवाब कुरैशी से हुई थी। उसका पिता आजाद कुरैशी मछली का कारोबारी है। नवाब ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का वादा किया था। युवती के विवाहित होने का पता चलने पर उसने नवाब से दूरी बना ली। परिजनों की रजामंदी से उसने शादी कर ली। इसके बावजूद नवाब उसे फोन कॉल करके परेशान करता रहा। उसके मायके आने पर नवाब ने आखिरी बार मिलने की गुजारिश की। उसकी बातों में आकर 23 मार्च को वह उससे मिलने एडीएस हेवन नामक रेस्टोरेंट पहुंची। आरोप है नवाब ने पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो एवं फोटो बना लिया। दोबारा न मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद वह उसे फिर बुलाने लगा। उसके मना करने पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर उसके उसके पति, ससुरालियों एवं क्षेत्रवासियों को जोड़ा और उसका अश्लील वीडियो ग्रुप में भेजकर बदनाम कर दिया। ससुरालजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed