फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First the mobile SIM was broken, then the girl hanged herself

Jhansi News: पहले मोबाइल की सिम तोड़ी, फिर फंदे पर झूली युवती

Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
First the mobile SIM was broken, then the girl hanged herself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवती ने अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी थी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खालसा स्कूल झुग्गी बस्ती में रहने वाले पप्पू उर्फ श्याम बिहारी बरार की बेटी कंचन अपनी मां कुसुम के साथ घरों में साफ सफाई का काम करती थी। पिता ने बताया कि मंगलवार को वह मां के साथ काम पर गई थी। जबकि, वह कबाड़ गोदाम पर काम करने गया था। दोपहर में कंचन काम से लौटी और कबाड़ गोदाम में पहुंचकर उससे घर की चाबी ली। थोड़ी देर बाद मां घर पहुंची तो अंदर से कुंडी बंद थी। धक्का देकर दरवाजा खोला तो कंचन फंदे पर लटकी हुई थी। कंचन ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल की सिम तोड़ दी थी। जब शव को नीचे उतारा गया तो उसके हाथ में टूटी हुई सिम मिली और मोबाइल अलग रखा हुआ था। युवती के आत्महत्या करने की वजह से परिजन अनजान हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कंचन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजन भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कंचन तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। पिता ने बताया कि उसकी शादी के लिए राठ में लड़का देख लिया था। उसकी जल्द शादी करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed