फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   first fir registerd of tripple talak

जिले में तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज

Sun, 25 Aug 2019 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
first fir registerd of tripple talak
जिले में तीन तलाक का पहला मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

झांसी। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद जिले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज में पंद्रह लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति व दो गवाहों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सीपरी बाजार के आईटीआई स्थित सिद्धेश्वर नगर निवासी एजाज उल हक की पुत्री अमरीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 16 नवंबर 2011 को ग्वालियर के कोतवाली लश्कर स्थित कदम साहब की गोट निवासी मोहम्मद आरिफ खान से हुई थी। दहेज में पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद तो सब कुछ बेहतर चला, लेकिन अचानक ससुरालीजन दहेज में पंद्रह लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे पीट कर तीसरी मंजिल पर बने कमरे में बंद कर दिया जाता था। उसे भूखा प्यासा भी रखा जाता था। जबरन चेक पर हस्ताक्षर कराकर खाते से करीब चार लाख रुपये भी निकाल लिए थे। इसी बीच 23 अक्तूबर 2013 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद उसे लगा कि सब बेहतर हो जाएगा, लेकिन पंद्रह लाख रुपये की मांग जारी रही। इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया, तक से अब तक उसे मायके से नहीं बुलाया गया। कई बार सुलह समझौते के प्रयास हुए, जो नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन जुलाई 2014 को ससुरालीजन तलाकनामा लेकर घर पहुंचे। कहा गया कि पंद्रह लाख रुपये दो या फिर तलाकनामेे पर हस्ताक्षर करो। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई। घरेलू हिंसा का मुकदमा न्यायालय में दाखिल किया गया, जो विचाराधीन है। एक अन्य मुकदमा भरण पोषण के लिए किया गया है। इसी दौैरान पति ने एक स्टांप पर इकरारनामा तहरीर कर दिया, जिसमें उसने उल्लेख किया कि वह अब कभी रुपये की मांग नहीं करेगा और अच्छी तरह पत्नी व बच्च्ची को रखेगा। अपनी गलती मानकर वह नौ जनवरी 2017 को ससुराल ले गया। कुछ दिनों के बाद ससुराल में पुन: प्रताड़ित किया जाने लगा। छह माह बाद ही वह मायके आ गई। आरोप है कि 15 अप्रैल 2019 को पति ने ग्वालियर निवासी तारिक व जाहिद के सामने तीन तलाक बोलकर किनारा कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने पति आरिफ समेत गवाह तारिक व जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने एर्फआईआर दर्ज की है। मामले की पड़ताल की जा रही है, इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed