{"_id":"601857e68ebc3e32904d71ec","slug":"first-counsling-full-40-seat-for-bams-jhansi-news-jhs187492138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही काउंसलिंग में भर गईं बीएएमएस की 40 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही काउंसलिंग में भर गईं बीएएमएस की 40 सीटें
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की 50 में से 40 सीटें पहली ही ऑनलाइन काउंसलिंग में भर गई हैं। अब जल्द ही दूसरी काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इस बार भी कॉलेज की सभी सीटें भरने की संभावना है।
प्रदेश में महज आठ आयुर्वेदिक कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में अब तक बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की 40 सीटें थीं, मगर सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन (सीसीआईएम) ने सत्र 2020-21 में 10 सीटें और बढ़ा दी हैं। ऐसे मेें 50 सीटों पर प्रवेश हो रहे हैं। इसमें 42 सीटें उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल और आठ सीटें ऑल इंडिया कोटा से भरनी है। 30 जनवरी तक चली पहली काउंसलिंग में ऑल इंडिया कोटा से सात और 18 से 27 जनवरी तक चली काउंसिलिंग में यूपी स्टेट काउंसिल से 33 सीटें भर गई हैं। ऑल इंडिया काउंसिल से बची हुई एक सीट पर भी दस फरवरी तक आवेदन आने की संभावना है। वहीं, यूपी से भरी जानी वाली नौ सीटों पर भी जल्द काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
ये फीस लगती
बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस में प्रवेश के लिए सामान्य श्रेणी के छात्र-छात्राओं की फीस 15 हजार रुपये लगती है। जबकि, एससी-एसटी के विद्यार्थियों को लगभग 10 हजार रुपये शुल्क देना पड़ता है। जो कि निजी कॉलेजों की तुलना में कई गुना कम है।