फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in jungle, bharat garh fort

भारत गढ़ दुर्ग के बाहर जंगल में आग लगी

Sat, 01 May 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
fire in jungle, bharat garh fort
तालबेहट। नगर के ऐतिहासिक भारत गढ़ दुर्ग के बाहर खड़े जंगल में आग लग गई। सूचना पर नगर पंचायत की सैनिटाइजेशन करने वाली गाड़ी मौके पर गई और आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे भारत गढ़ दुर्ग के समीप निवास करने वालों ने जंगल से धुआं उठते देखा। पहले लोगों ने सोचा की किसी ने कचरे में आग लगा दी होगी। लेकिन जब कुछ देर बाद धुआं तेज होने लगा तो लोग उसकी हकीकत जानने के लिए अपने मकान की छत पर गए। उन्होंने देखा कि जंगल में आग लगी है। सूखे पत्ते तथा कुछ पेड़ों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद तहसीलदार विशेश्वर सिंह और उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह मौके पर गए। नगर पंचायत के सैनिटाइज करने वाले वाहन को मंगवाकर उस पर कार्यरत कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों की मदद से आग पर पानी डालना शुरू किया। इसी बीच वाहन का पानी समाप्त हो गया। इसके बाद जिला मुख्यालय से दमकल बुलाने के प्रयास किए गए। लेकिन जिला मुख्यालय से जब तक दमकल की गाड़ी आती तब तक आग पर काबू कर लिया गया। लोगों का अनुमान है कि वहां से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने जलती बीड़ी वहां फेंक दी होगी, जिससे सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed