{"_id":"606323878ebc3e8ca1059a12","slug":"fire-in-fields-due-to-short-circuit-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : खेतों में लगी आग, दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : खेतों में लगी आग, दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
Tue, 30 Mar 2021 06:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर थाना इलाके के कोलवा गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से कई खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने के कारण गुस्साए लोगों ने गांव में जाम लगा दिया।
बरुआसागर थाना इलाके के कोलवा गांव में खेतों से निकली विद्युत लाइन से अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मेहताब यादव के खेत में आग लग गई। इसके बाद अंबिका, मनोहर, पुष्पेंद्र और बलवान के खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने में लग गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस व दमकल की गाड़ी न पहुंचने के चलते लोगों में उबाल पैदा हो गया। नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने गांव में जाम लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लग गई। इस बीच पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। दमकल की कई गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।