फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire in BSNI transmission room

बीएसएनएल के ट्रांसमिशन रूम में लगी आग, संचार सेवाएं ध्वस्त

Sun, 20 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
fire in BSNI transmission room
झांसी/ललितपुर। ग्वालियर रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के ट्रांसमिशन रूम में आग लगने से संचार सेवाएं ठप हो गईं। सुबह से झांसी व ललितपुर जिले के इंटरनेट, लैंडलाइन व मोबाइल के हजारों उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि नौ बजे ग्वालियर रोड स्थित ट्रांसमिशन रूम में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को गार्ड ने दी। सूचना पर करीब आधा दर्जन अधिकारी मौके पर पहुंचे। तमाम कोशिशों के बाद रात्रि 12 बजे आग पर काबू पाया गया और शनिवार दोपहर तक झांसी व ललितपुर की आधी सेवाएं बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन


घटना से मोबाइल व लैंड लाइन सेवाएं दिन में चालू व बंद होती रहीं, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। कई बार काल करने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका। अधिकारियों ने रात्रि 12 के बाद सेवाएं बहाल होने की उम्मीद जताई। वहीं बैंकों में ग्राहक पहुंचे, लेकिन सर्वर नहीं आने के कारण मायूस होकर लौटना पड़ा। आगजनी से बीएसएनएल को 16 लाख रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान हुआ है। वहीं आग से चार लाख रुपए से अधिक के उपकरण जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि 9 बजे ट्रांसमिशन रूम में आग लगने से अधिकांश महत्वपूर्ण केबलें जलकर राख हो गईं। आधा दर्जन अधिकारियों की टीम संचार सेवाएं बहाल करने का काम कर रही है। जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
- मुनब्बर खान, असिस्टेंट मैनेजर बीएसएनएल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed