फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire department will get state-of-the-art equipment as Prasad of Mahakumbh

Jhansi News: अग्निशमन विभाग को महाकुंभ के प्रसाद के रूप में मिलेंगे अत्याधुनिक उपकरण

Sun, 02 Mar 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fire department will get state-of-the-art equipment as Prasad of Mahakumbh

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ में इस्तेमाल के लिए खरीदे गए अत्याधुनिक उपकरण अब दूसरे जनपदों में वितरित किए जाएंगे। झांसी में अग्निशमन विभाग को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। भीषण आग से निपटने के लिए साढ़े चार हजार लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक वाहन समेत कई उपकरण दिए जाएंगे।

अग्निशमन विभाग के अफसरों के मुताबिक, जल्द यह सभी उपकरण बेड़े में शामिल हो जाएंगे।कुंभनगरी को आग से बचाने के लिए करोड़ों रुपये से अत्याधुनिक उपकरण खरीदे गए थे। झांसी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए 4500 लीटर क्षमता का अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन (वाटर टेंडर) भेजा जा रहा है। इसमें भारी मात्रा में पानी स्टोर करने के साथ अत्यधिक प्रेशर के साथ पानी फेंकने की खूबी होती है। हाईड्रोलिक सीढ़ी भी होती है। इसकी मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा, एक रेस्क्यू वाहन, 16 किलोग्राम क्षमता वाले 80 अग्निशमन यंत्र (एबीसी), 9 किलोग्राम क्षमता के 15 सीओटू समेत 25 अन्य उपकरण भी शामिल हैं। सघन इलाके में आग से बचाव में यह उपकरण बेहद उपयोगी साबित होंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। जल्द ही यह खेप यहां पहुंचेगी।ह
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed