फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire burn in jungle control fire ball

जंगलों में लगी आग को काबू करेगी ‘फायर बॉल’

Tue, 16 Feb 2021 08:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Fire burn in jungle control fire ball
झांसी। जंगलों में आग लगने की दशा में आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग द्वारा जंगल में घोषित संवेदनशील स्थानों पर फायर बॉल लगाने का निर्णय लिया है। जो आग लगने पर उसे फैलने से रोकने में सहायक साबित होगी। विभाग द्वारा मंडल के तीनों जिलों के लिए तीस फायर बॉल की खरीदारी के लिए जैम पोर्टल पर आर्डर कर दिया है।
विज्ञापन

मंडल के झांसी में 25639.350 ललितपुर में 33494.952 और उरई में 25639.350 हेक्टेयर क्षेत्रफल में घना जंगल फैला हुआ है। इन जंगलों में अनगिनत बेशकीमती पेड़ लगे हुए हैं। गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने का खतरा अधिक होता है। फायर स्टेशन की जंगलों से दूरी होने के कारण तब तक आग विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसे में आग पर काबू करना मुश्किल हो जाता है। जिससे लाखों पेड़ों के साथ ही पशु-पक्षी भी जल जाते है। आग पर रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा मंडल के जंगलों में संवेदनशील घोषित किए गए क्षेत्रों में फायर बॉल लगाने का निर्णय लिया हैै। जिसके तहत झांसी, ललितपुर व उरई के लिए तीस बॉलों को लगाया जाएगा। विभाग द्वार खरीदारी की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया की फायर बॉल जंगलों में लगने वाली आग को रोकने में काफी कारगर साबित होगी। मंडल के झांसी, ललितपुर व उरई के जंगलों के लिए तीस फायर बॉल की खरीदारी की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह करती काम
फायर बॉल में विशेष तरह का केमिकल होता है। आग लगने पर बॉल फट जाती है और केमिकल धुएं का रूप धारण कर आग को बुझा देता है। जिससे आग बुझने के साथ ही आगे नहीं फैल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed