फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in two showrooms, including woman officer of insurance company, four killed, seven missing

Jhansi News: दो शोरूम में लगी आग, इंश्योरेंस कंपनी की महिला अफसर समेत चार की मौत, सात लापता

Tue, 04 Jul 2023 03:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two showrooms, including woman officer of insurance company, four killed, seven missing
आग पर काबू पाने के लिए लगाईं 80 से ज्यादा गाड़ियां, सेना भी बुलाई गई, कई लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन








सेना समेत ललितपुर, जालौन, दतिया से बुलाई गई दमकल, आसपास के इलाके को कराया गया खाली

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्राॅनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के आफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला अफसर समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन झुलस गए। सात लोग लापता बताए जा रहे हैं।
आग में घिरे पांच लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई। वह लोग घायल हो गए हैं। आग से शोरूम के बाहर और बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी जल गए हैं। आग से 35 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी नीतेश और रीतेश अग्रवाल का सीपरी बाजार में रामा बुक डिपो चौराहे के पास वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। सोमवार को शोरूम के प्रथम तल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्राॅनिक उपकरण जलने लगे। आग की लपटें दूसरे तल तक पहुंच गईं। पूरा शोरूम आग की लपटों से घिर गया। इससे भगदड़ मच गई। शोरूम में आग में घिरे पांच लोग जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद पड़े। गिरने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इनमें से एक की देर रात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। कुछ ही देर में भीषण आग ने पड़ोस के वैल्यू प्लस के शोरूम को भी चपेट में ले लिया। यह भी इलेक्ट्रानिक उपकरणों का शोरूम है। इस शोरूम में रखा सभी सामान जल गया। आग तीसरी मंजिल पर स्थित यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के आफिस तक पहुंच गई। यह ऑफिस भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
यहां असिस्टेंट मैनेजर केके पुरी निवासी रागनी राजपूत समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई। आग की लपटों ने बगल में लाइव स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कोचिंग सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए झांसी, ललितपुर के साथ ही दतिया, जालौन के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की 80 गाड़ियां बुला ली गईं। सेना भी बुला ली गई । सेना ने किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एक व्यक्ति का जला शव भी मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में तैनात रागनी राजपूत समेत चार लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
महीने भर पहले शिफ्ट हुआ था इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस

झांसी। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस पहले नंदनपुरा में स्थित था। एक महीने पहले ही ऑफिस सीपरी बाजार स्थित वीआर ट्रेडर्स की ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट हुआ था। अभी ऑफिस का पूरा सामान भी नई बिल्डिंग में नहीं आ पाया है, इसी बीच सोमवार को हादसा हो गया।



महिला अफसर को बचाने की हुई थी कोशिश

झांसी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंश्योरेंस कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर रागिनी राजपूत को आग लगने पर ऑफिस के सहकर्मियों ने बाहर निकालने की कोशिश की थी। वह महिला को पकड़कर कक्ष से बाहर लेकर आए , लेकिन आग की लपटों को उठता देख महिला अफसर घबराकर वापस लौट गई थीं। इस सबके बीच उनकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।




आग के साथ बढ़ती गई दमकल दस्तों की संख्या

झांसी। आग की सूचना मिलने के कुछ ही मिनट के भीतर सीपरी बाजार फायर स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची थी। लेकिन, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आर्मी का दमकल दस्ता बुलाया गया। बावजूद, आग काबू में न आते देख बीएचईएल, पारीछा के साथ-साथ आसपास के जनपदों से दमकल दस्ते बुलाए गए। देर रात आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed