फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in three storey two electronic showroom in Sipri Bazar area

आखिरकार आग कैसे लगी?: गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस, दोनों शोरूम के संचालक एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

Tue, 04 Jul 2023 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

पुलिस अफसरों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं बचे। इस वजह से आग की शुरूआत कहां से हुई, इसका पता नहीं चला हालांकि इसकी जांच कराई जाएगी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है लेकिन, आग किसके यहां से लगी इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Fire broke out in three storey two electronic showroom in Sipri Bazar area
दो इलेक्ट्रानिक शोरूम में आग लग गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार स्थित दो इलेक्ट्रानिक शोरूम में आग लग गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह को लेकर सबके अपने अलग-अलग दावे हैं। वीआर ट्रेडर्स के स्टोर मैनेजर नीरज साहू का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सबसे पहले वैल्यू प्लस के अंदर लगे एमसीपी बोर्ड में शार्ट सर्किट हुआ। इस वजह से आग लगी। कुछ देर में आग वैल्यू प्लस स्टोर से होते हुए उनके स्टोर तक पहुंच गई। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उन्होंने करीब बीस करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है।

विज्ञापन


वहीं, वैल्यू प्लस के संजीव कुमार का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीआर ट्रेडर्स के ऊपर लगे साइन बोर्ड में सबसे पहले आग लगी। जलता हुआ साइन बोर्ड तीसरी मंजिल से पहले तल पर गिरा। इस वजह से बेसमेंट में आग लग गई। दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। धीरे-धीरे लपटों ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। हवा चलने से यह आग उनकी बिल्डिंग वेल्यू प्लस में पहुंच गई। संजीव ने करीब 15 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही है। वहीं, पुलिस अभी बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं बचे। इस वजह से आग की शुरूआत कहां से हुई, इसका पता नहीं चला हालांकि इसकी जांच कराई जाएगी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है लेकिन, आग किसके यहां से लगी इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीआर ट्रेडर्स की दुकान से दो साल पहले हो 50 लाख के मोबाइल हुए थे चोरी
वीआर ट्रेडर्स के नगर निगम के सामने स्थित दुकान से दो साल पहले करीब पचास लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। वर्ष 2021 के जुलाई महीने में बाहर से आए बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सारे कीमती मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया था। नवाबाद पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की लेकिन, आज तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका।


डीआईजी ने भी पहुंचकर लिया बचाव कार्य का जायजा
अग्निकांड की सूचना मिलने पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी बचाव कार्य का जायजा लिया। डीआईजी ने आसपास के जनपदों से बात करके दमकल गाड़ियों को यहां भिजवाने को कहा। डीआईजी यहां करीब दो घंटे तक मौजूद रहे।

देर रात चलाया गया सर्च अभियान
आग बुझने के बाद देर रात करीब बारह बजे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी राजेश एस की अगुवाई में सर्च अभियान आरंभ किया गया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी खुद हर मंजिल पर जाकर तलाशी ले रहे थे। देर-रात तक चले तलाशी अभियान के दौरान कोई भी घायल व्यक्ति अभी तक नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed