{"_id":"67ff57f2b0f6488ccb067f6a","slug":"fire-broke-out-in-the-ot-of-railway-hospital-due-to-short-circuit-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Fire: शॉर्ट सर्किट से रेलवे अस्पताल के ओटी में भड़की आग, ऑपरेशन शुरू होने से चंद मिनट पहले हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Fire: शॉर्ट सर्किट से रेलवे अस्पताल के ओटी में भड़की आग, ऑपरेशन शुरू होने से चंद मिनट पहले हुआ हादसा
Wed, 16 Apr 2025 12:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:40 PM IST
सार
आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से ऑपरेशन थियेटर के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से रेलवे अस्पताल के ओटी में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार सुबह रेलवे हॉस्पिटल के ओटी में ऑपरेशन से चंद मिनट पहले एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगने से अफरातफरी फैल गई। वहां मौजूद मरीजों को मेडिकल स्टॉफ की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से ऑपरेशन थियेटर के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
मंडल रेल अस्पताल में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के आपरेशन होना था। मरीज के साथ तीमारदार पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है सुबह करीब 9.45 बजे ओटी के भीतर से लगे एसी से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ देर में ही एसी के पास से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें उठती देख वहां अफरातफरी मच गई। सबसे पहले मरीजों को बाहर निकाला गया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा जा सका।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से अंदर रखी वस्तुएं नष्ट हुई हैं।
विज्ञापन