{"_id":"6a3ee2ac6f1b669b4200351c","slug":"fire-broke-out-in-a-mud-house-household-goods-burnt-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-8810-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ /अमरा। शुक्रवार को ग्राम अमरा में कुम्हरिया रोड स्थित रामू के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान जल गया।
बताया गया कि रामू का एक कच्चा मकान है, जिसके बगल में लकड़ी का टपरा बनाकर रसोई तैयार की गई थी। शुक्रवार को अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान और टपरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा लगभग पांच क्विंटल गेहूं, दो चारपाइयां, बिस्तर, रसोई का सामान जल गया। मौके पर रखी इंजन के दो पाइप भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीण ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काबू नहीं पा पाए। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद