फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire broke out in a farmer's field, 2 bigha wheat crop burnt to ashes

Jhansi News: किसान के खेत में लगी आग, 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 01 Apr 2025 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a farmer's field, 2 bigha wheat crop burnt to ashes
- बिजली के तारों से निकली चिंगारी, हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। ग्राम पंडवाहा में दोपहर 2 बजे के लगभग एक किसान के खेत में एचटी लाइन के तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल में आग लगने से दो बीघा के लगभग फसल जलकर नष्ट हो गई।

किसान प्रदीप पटेल ने बताया कि मौजा पंडवाहा में स्थित मेरे खेत में दोपहर दो बजे के लगभग एचटी लाइन के खंभे में लगी स्ट्रिक में करंट आ गया। जिससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू किया। किसान की करीब 2 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। यह फसल किसान की सालभर की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी, जो अब राख में तब्दील हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शासन से किसान को मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामवासियों द्वारा प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed