फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire brigade vehicles kept running on the day of Diwali

Jhansi News: दीपावली के दिन दौड़ती रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Thu, 23 Oct 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade vehicles kept running on the day of Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दीपावली पर 20 अक्तूबर की रात शहर में चार जगह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ती रहीं। आग की ये घटनाएं रात पौने दस बजे से लेकर सवा 11 बजे के बीच घटीं। हालांकि, आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
फायर ब्रिगेड के अफसर राज किशोर राय ने बताया कि रात पौने 10 बजे पहली सूचना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा से आई। खाली प्लॉट में पड़े कचरे में आग लग गई थी। इसी प्रकार कैलाश रेजिडेंसी में आग लगी थी। जबकि, किला गेट में पेड़ व मिशन कंपाउंड में गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाया। उनका दावा है कि आग से बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 00000000000
विज्ञापन

यहां लगी आग
- रात 9:45 बजे नंदनपुरा में खाली प्लॉट में पड़े कचरे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया।
- रात 10 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के किला गेट मुक्ताकाशी मंच के समीप पेड़ में आग लग गई। पटाखा बाजार का निकला कचरा पेड़ के पास रखा गया था, इसमें किसी ने आग लगा दी। दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रात 10: 30 बजे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में इलेक्ट्रिक गोदाम में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
- रात 11:10 बजे कैलाश रेजिडेंसी में खाली प्लॉट में भारी मात्रा में पड़े कचरे में आग से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed