{"_id":"666240467a72173f680dbaa4","slug":"fire-breaks-out-in-tractor-service-center-goods-worth-rs-14-lakh-burnt-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-328602-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रैक्टर सर्विस सेंटर में लगी आग, 14 लाख का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रैक्टर सर्विस सेंटर में लगी आग, 14 लाख का सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। कस्बे के पच्चीसा मोहल्ले में स्थित ट्रैक्टर के सर्विस सेंटर में बुधवार की देर रात आग लग गई। इससे सर्विस सेंटर में रखा लगभग 14 लाख रुपये का सामान जल गया। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है।
पच्चीसा मोहल्ले में ट्रैक्टर का सर्विस सेंटर स्थित है। बुधवार की रात तकरीबन 12 बजे सर्विस सेंटर के बाहर रखे ट्रैक्टर में आग लग गई। कुछ ही देर में सर्विस सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर सर्विस सेंटर संचालक ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने पुलिस की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इसके बाद भी सुबह तक रुक-रुककर सुलगती रही। सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि आग से उन्हें लगभग चौदह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया की रात तकरीबन एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग से सर्विस सेंटर में रखा कुछ सामान जला है।